PM मोदी से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव:दिल्ली में परिवार के साथ मुलाकात की, पीएम बोले- दीपावली के माहौल में सरयू और राम आए

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। शुक्रवार को वे पत्नी देविशा, बेटी रिद्धिमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचे।

इस मुलाकात में सूर्या ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का गोल्ड मेडल पहना हुआ था। प्रधानमंत्री ने मेडल को हाथ में लेकर भी देखा। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए।

प्रधानमंत्री ने सूर्या के परिवार की एक बच्ची से भजन सुना। इसके बाद उन्होंने पोस्ट में लिखा, दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है। राम और सरयू सूर्यकुमार की साली दीक्षा के बच्चे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *