कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर:ट्रेनिंग के दौरान सिर में लगी चोट; निक केली को टीम में जगह

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को झटका लगा है। टीम के ओपनर डेवोन कॉन्वे सिर की चोट (कन्कशन) के कारण बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

मंगलवार को पहले वनडे से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ऑकलैंड के मेडिकल सेंटर के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को कॉन्वे के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है।

निक केली को पहले ही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था। अब वे बाकी बचे मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।

कॉन्वे की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *