JP Associates खरीदने वाले अदाणी का मास्टरस्ट्रोक, अब खरीदेंगे ये विदेशी कंपनी; 27 हजार करोड़ में डन हो गई डील

दिवालिया जेपी एसोसिएट्स को खरीदने वाले अदाणी अपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के तहत विदेशी कंपनी खरीदेंगे।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने ‘इग्नियो इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स’ (Igneo Infrastructure Partners) से नीदरलैंड स्थित ‘इवोस बी.वी.’ (Evos B.V.) में 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।

भारत के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित सौदा पूरी तरह से नकद (ऑल-कैश) है, जिसका एंटरप्राइज वैल्यू €2.56 बिलियन (भारतीय रुपयों में लगभग 27 हजार करोड़ रुपये) है। इसमें इवोस (Evos) का इक्विटी मूल्य 1.18 बिलियन यूरो आंका गया है, जो CY25 EV/EBITDA के आधार पर 11.7 गुना के अधिग्रहण मल्टीपल (acquisition multiple) को दर्शाता है।

कैसा रहा इवोस का रेवेन्यू

कैलेंडर ईयर 25 के लिए, ‘इवोस’ का रेवेन्यू 392 मिलियन यूरो और EBITDA 219 मिलियन यूरो रहा रहा है। संयुक्त इकाई के लिए ‘प्रो-फॉर्मा नेट डेट-टू-EBITDA’ अनुपात 2.76x है (जो APSEZ के FY26 और ‘इवोस’ के CY25 के वित्तीय आंकड़ों पर आधारित है), और FY27 तक इसके लगभग 2.5x रहने की उम्मीद है।

इस सौदे के लिए फंड की व्यवस्था कर्ज (debt) के जरिए की जाएगी। साथ ही, यह सौदा नियामक मंजूरियों, अन्य आवश्यक अनुमतियों और ‘वर्क्स काउंसिल’ (works council) के साथ परामर्श प्रक्रिया के अधीन है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *