Bharti Airtel Q2 results: मार्केट कैप के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़कर 8888 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 6,792 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि, कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमानों से थोड़ा कम रहा। CNBC-TV18 के पोल में एयरटेल का मुनाफा 9,209 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।
16.7% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू
भारती एयरटेल के रेवेन्यू में भी दूसरी तिमाही के दौरान अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.7 फीसदी बढ़कर 60,878 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 52,145 करोड़ रुपये था।
वहीं, कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 35,240 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान EBITDA मार्जिन 57.9 फीसदी दर्ज किया गया। कंपनी के मुताबिक, भारत और अफ्रीका के कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से रेवेन्यू को सहारा मिला, हालांकि नेटवर्क संचालन की बढ़ती लागत का असर कमाई पर पड़ा।