DA Hike News: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान, इस राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

केंद्र सरकार के कर्मचारी इस समय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी और सिक्किम सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी की नई दरें 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। संशोधित दरें उन कर्मचारियों और पेंशन भोगियों पर लागू होंगी जो पुराने और संशोधित, दोनों तरह के बेसिक पे स्ट्रक्चर (मूल वेतन ढांचे) के दायरे में आते हैं।
राज्य सरकार ने पुराने बेसिक पे-स्ट्रक्चर और नए बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत सैलरी और पेंशन पा रहे कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। राज्य सरकार के उन कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए, जो पुराने बेसिक पे-स्ट्रक्चर के तहत वेतन या पेंशन ले रहे हैं, DA और DR को 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया गया है। यानी पुरानी बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *