भारत के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर बीत चुका है और अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक आगामी किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। अगली किस्त कब आएगी, इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।
इस सस्पेंस के बीच अक्टूबर महीने की एक तारीख को लेकर चर्चा है और किसानों को ऐसा लग रहा है कि इस तारीख को उनके खाते में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो तारीख कौन सी है।