ATM से महीने में 5 फ्री-ट्रांजैक्शन के बाद ₹23 चार्ज:बैंक लिमिट खत्म होने का अलर्ट देंगे, फेल ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ATM और दुकानों की स्वैप मशीन से कैश निकालने के नए नियम लागू कर दिए हैं। इनके मुताबिक, महीने की फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ATM से पैसे निकालने पर बैंक प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम ₹23 और टैक्स वसूल सकते हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अब बैंकों को आपको यह जानकारी देनी होगी कि आपके कितने फ्री ट्रांजैक्शन बचे हैं और अगला ट्रांजैक्शन करने पर कितना चार्ज लगेगा।

फ्री ट्रांजैक्शन के नए नियम क्या हैं?

सेविंग अकाउंट वालों को हर महीने अपने बैंक के ATM से 5 बार फ्री ट्रांजैक्शन करने की सुविधा मिलती है। इसमें पैसे निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना भी शामिल हैं।

अगर आप किसी दूसरे बैंक का ATM इस्तेमाल करते हैं, तो नियम शहर के हिसाब से बदल जाते हैं:

  • मेट्रो शहर: महीने में 3 ट्रांजैक्शन फ्री (मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद)।
  • नॉन-मेट्रो शहर: महीने में 5 ट्रांजैक्शन फ्री (ऊपर दिए 6 शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहर और कस्बे)।

अगर आप एक ही महीने में मेट्रो और छोटे शहरों दोनों जगहों के दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपको कुल मिलाकर अधिकतम 5 फ्री ट्रांजैक्शन ही मिलेंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *