भारत के बाद चीन जा सकते हैं नेपाली PM बालेन:BRI योजना पर बातचीत होगी; 2017 में समझौता हुआ था लेकिन अब तक लागू नहीं हुई

भारत के दौरे के बाद अब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह चीन जा सकते हैं। उनका यह दौरा जनवरी 2027 तक हो सकता है। दोनों देशों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

बालेन शाह के दौरे के दौरान चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव योजना, अटकी हुई विकास परियोजनाओं और चीनी निवेश पर बातचीत हो सकती है।

नेपाल और चीन ने 2017 में BRI को लेकर समझौता किया था। हालांकि 9 साल बाद भी यह योजना लागू नहीं हो पाई है।

चीन के अधिकारियों को चिंता है कि नेपाल की पिछली सरकारों के समय दोनों देशों के बीच हुए समझौतों पर काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसका एक उदाहरण टोखा-छहरे सुरंग सड़क प्रोजेक्ट है। इस सड़क के निर्माण से पहले होने वाली जांच लगभग पूरी होने वाली है लेकिन सरकारी प्रक्रियाओं में देरी के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

चीन चाहता है कि बालेन सरकार पुरानी योजनाओं को तेजी से पूरा करे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रेल और सड़क संपर्क बढ़ाने, उत्तरी सीमा पर व्यापार के रास्ते खोलने और नेपाल में बाढ़ के बाद दोबारा निर्माण के काम में मदद जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *