अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं- सिर्फ एक वेबसाइट खोलते ही आपका फोन हैक हो सकता है।
टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने X पर पोस्ट कर आईफोन यूजर्स को इस बड़े खतरे को लेकर आगाह किया है और तुरंत फोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है।
डुरोव के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहे आईफोन हैकर्स के आसान निशाने पर आ सकते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी और अकाउंट्स खतरे में पड़ सकते हैं।
इसी संभावित खतरे से बचाने के लिए टेलीग्राम की तरफ से भी पुराने iOS वर्जन वाले यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं।