8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सिर्फ नई सैलरी का फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बल्कि इसे लागू करने में लगने वाला समय भी काफी अहम है। ऐसे में अब कर्मचारियों के लिए सैलरी और बकाये एरियर (arrear) का हिसाब लगाना भी आसान हो गया है।
अगर आप या आपके विभाग का कोई कर्मचारी 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के पे लेवल-1 के तहत बेसिक सैलरी के तौर पर ₹56,900 पाता है, तो दिसंबर 2027 तक का सैलरी से लेकर एरियर तक का पूरा लेखा-जोखा हम आज पेश करेंगे।