मोदी बोले- नशे के खिलाफ काम का दिखावा नहीं चलेगा:नशामुक्त भारत के लिए मिलकर काम करना होगा, आध्यात्मिक संगठनों और स्कूल की भागीदारी जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें सामाजिक बराबरी, दिव्यांगजनों की मदद, नशे की रोकथाम और लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मोदी ने कहा कि नशे के खिलाफ सिर्फ दिखावे के लिए काम नहीं होना चाहिए। नशामुक्त भारत बनाने के लिए आम लोगों, आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों और सरकारी विभागों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने बच्चों में दिव्यांगता की समय पर पहचान करने और इससे जुड़े भेदभाव को दूर करने के लिए भी लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

मोदी ने कहा कि स्कूलों में नशे के नुकसान पर निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जानी चाहिए। इससे बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सकेगा।

उन्होंने नशे की लत छोड़ चुके लोगों की कहानियां और अनुभव दूसरों के साथ साझा करने का सुझाव भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशामुक्त भारत के लिए समुदायों, आध्यात्मिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों को आगे आना होगा। लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही उनकी आदतों में बदलाव लाया जा सकता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *