केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए आतंकियों से मुक्त हो गया है। शाह ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में कही।
शाह ने ये भी कहा कि देश से आतंकवाद, ऑर्गनाइज्ड क्राइम और ड्रग्स संबंधी समस्याओं को खत्म कर देंगे। जो अपराधी विदेश भाग गए हैं, उनको भारत लाना जरूरी है। हम 2019 से 36 देशों से 303 भगोड़ों को देश वापस लाए हैं।
बुधवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया था। उस पर 15 लाख का इनाम था और वह 11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर हुए हमले में वॉन्टेड था। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे।