अदाणी ग्रुप को बिहार में बड़ी जीत मिली है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसने बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती कस्बे में आगामी 2,400 मेगावाट के बिजली संयंत्र से बिजली निकासी के लिए एक ट्रांसमिशन परियोजना हासिल की है।
भारत की प्रमुख निजी क्षेत्र की बिजली ट्रांसमिशन और वितरण कंपनी ने एक बयान में कहा कि टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के जरिए हासिल की गई इस परियोजना के चालू होने पर सालाना 500 करोड़ रुपए का टैरिफ प्राप्त होगा।
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, “पीरपैंती ट्रांसमिशन योजना 2,400 मेगावाट की उत्पादन क्षमता के लिए एक मजबूत बिजली निकासी प्रणाली तैयार करेगी और बिहार के ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी मजबूत बनाएगी। इससे ग्रिड की विश्वसनीयता और मजबूती बढ़ेगी और राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।”