15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार कप्तान बने:सैयद मुश्ताक अली में बिहार की कैप्टेंसी करेंगे, इसी टूर्नामेंट में 58 गेंदों में शतक लगाया

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार किसी टीम के कप्तान बन गए हैं। उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी बिहार की कप्तानी मिली है। इससे पहले वे बिहार की रणजी टीम और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान रह चुके हैं।

वैभव ने 2 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली में महाराष्ट्र के खिलाफ 58 बॉल पर शतक लगाया था। उन्होंने 61 बॉल पर 108 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली भारत का घरेलू टी-20 टूर्नामेंट हैं।

बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने शुक्रवार को बैठक के बाद शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुनी। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। 16 नवंबर को रेलवे से मुकाबला होगा।

वैभव हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने 4 और 45 रन बनाए।

वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ 6 ओवर में 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। ओवरऑल वैभव 44 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इनमें से 7 मुकाबले बिहार के लिए खेले हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *