पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया:आमिर जमाल को 6 विकेट, 34 रन भी बनाए; श्रीलंका की लगातार छठी हार

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। रावलपिंडी में श्रीलंका ने दूसरे ओवर में ही आखिरी विकेट गंवा दिया। पाकिस्तानको जीत के लिए 90 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऑलराउंडर आमिर जमाल पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए। साथ ही दूसरी पारी में 22 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए। उन्हें लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था।

पाकिस्तान ने 2 विकेट जल्दी गंवाए

पाकिस्तान ने 90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। लाहिरू कुमारा ने तैयब आरिफ को बोल्ड किया। अगले ओवर में असिथा फर्नांडो ने मोहम्मद ताहा को LBW आउट कर दिया।

इसके बाद आमिर जमाल नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 34 रन बनाए। दूसरे छोर पर अजान अवैस 36 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *