ट्रम्प ने यूरोप से कहा- यूक्रेन की फंडिंग बंद करो:पुतिन से मुलाकात के बाद बोले- युद्ध खत्म होने से पैसा और लोगों की जान बचेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप से यूक्रेन की फंडिंग बंद करने के लिए कहा है। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने गुरुवार को पुतिन से कुछ घंटे बाद यूरोपीय नेताओं को फोन कर यह बात कही।

बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि रूस शांति समझौते के लिए तैयार है। अगर युद्ध खत्म हो जाता है तो यूरोपीय देशों का अरबों डॉलर का खर्च बचेगा और लोगों की जान भी बचाई जा सकेगी।

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि ट्रम्प ने यूक्रेन की मदद बंद करने का सीधा आदेश दिया था। उनका कहना था कि ट्रम्प सिर्फ युद्ध खत्म करने की अपनी इच्छा जता रहे थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *