विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना है। ऑस्ट्र्रेलिया की बल्लेबाज लौरा हैरिस ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया।
ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर मैदान पर लौरा ने 20 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस बल्लेबाजी की बदौलत सिडनी थंडर ने गुरुवार रात ब्रिसबेन हीट को 6 विकेट से हरा दिया।
ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम के लिए लौरा की छोटी बहन ग्रेस हैरिस ने शतक लगाया। जवाब में सिडनी थंडर ने 4 गेंद रहते 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। लीग में पहली बार किसी टीम ने 200 या ज्यादा रन का टारगेट चेज किया है।