रिपोर्ट- भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल:पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने गलत बताया, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

ब्रिटिश एविएशन मैगजीन फ्लाइट ग्लोबल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि बाकी 4 विमान कहां हैं या उन्हें सक्रिय सूची से क्यों हटाया गया।

पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी ने इस रिपोर्ट के आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करने को कहा है।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के चार राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। पूर्व एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *