कांग्रेस को यूपी के मुश्किल मैदान में प्रियंका के ‘महिला’ कार्ड पर है भरोसा

कांग्रेस अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े वादों पर भरोसा कर रही है, क्योंकि पार्टी महासचिव राज्य की महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

कांग्रेस अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े वादों पर भरोसा कर रही है, क्योंकि पार्टी महासचिव राज्य की महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

प्रियंका गांधी ने  ‘शक्ति विधान’ शीर्षक से महिलाओं के लिए एक घोषणापत्र जारी किया था। उन्हें लगता है कि यह 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा के चुनाव में पार्टी के लिए गेम-चेंजर हो सकता है।

अपनी महिला कर्मचारियों की संख्या को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले व्यवसायों को कर छूट सहित प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।घोषणापत्र में राज्य पुलिस बल में महिलाओं के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा किया गया है।

प्रत्येक पुलिस स्टेशन में कम से कम एक महिला अधिकारी और कांस्टेबल होंगे। दुष्कर्म जैसे अपराध की कोई शिकायत मिलने के 10 दिनों के भीतर अत्याचार अधिनियम की धारा 4 का पालन नहीं करने पर अधिकारियों के निलंबन का कानून बनाया जाएगा।

इनके अलावा 10 प्लस 2 में पढ़ने वाली हर लड़की को स्मार्टफोन मिलेगा, जबकि अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला लेने वाली लड़कियों को स्कूटी मिलेगी। घोषणापत्र के अनुसार, महिलाएं हर साल तीन मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त करने के अलावा, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी।ये ‘शक्ति विधान’ में किए गए वादे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *