नितिन नवीन बोले- विपक्ष घोस्ट वोटर्स लिस्ट चाहता था:ताकि उनकी राजनीति चलती रहे, SIR ने ये गड़बड़ी सुधारी; भाजपा का दिल्ली में मार्च

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि, SIR के जरिए वोटर्स लिस्ट में सुधार किया गया है। ऐसे मतदाता हैं जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में बने हुए हैं।

कुछ लोगों के नाम दो जगहों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। ऐसे करोड़ों मतदाता हैं जिनके नाम एक से अधिक बार दर्ज हैं, जबकि कई अन्य लोगों का पता नहीं लगाया जा सकता। इसे ही ‘घोस्ट वोटर्स लिस्ट’ कहा जाता है।

वे (विपक्ष) चाहते थे कि ऐसी मतदाता सूची बनी रहे, ताकि उनके राजनीतिक हित पूरे होते रहें। लेकिन हम व्यवस्था को साफ करने में विश्वास रखने वाले लोग हैं।

भाजपा ने दिल्ली में गौरी शंकर मंदिर से शुरू होकर टाउन हॉल तक करीब 500 मीटर लंबी पदयात्रा निकाली। नितिन नवीन के अलावा सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेता भी शामिल हुए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *