मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 426.46 करोड़ रुपये है, जबकि इसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 1170 करोड़ रुपये आंका गया है।
ईडी ने यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां और अन्य के विरुद्ध चल रही धनशोधन जांच के तहत की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय के अनुसार, जांच में विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण पर हुए खर्च और ट्रस्ट की ओर से घोषित पूंजीगत व्यय में बड़ा अंतर मिला है।
विश्वविद्यालय परिसर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अधीन है। आजम खां ने ट्रस्ट की स्थापना की थी और वह विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति भी हैं। जांच में सरकारी निर्माण कार्यों के धन का कथित दुरुपयोग कर विश्वविद्यालय परिसर तैयार कराने और ठेकेदारों के माध्यम से रकम ट्रस्ट तक पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं।