एनवीडिया ने चीन को AI चिप भेजना बंद किया:ट्रम्प के दौरे के बीच फैसला, चीनी बाजार में हर 3 में से 1 चिप इसी कंपनी की बिकती है

दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया ने चीन को पावरफुल AI चिप भेजने पर रोक लगा दी है। कंपनी के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद यह फैसला लिया गया है। यह रोक ऐसे समय लगाई गई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन के दौरे पर हैं।

एनवीडिया की अंतरिम CEO कोलेट क्रेस ने तिमाही नतीजों के दौरान यह जानकारी दी। पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कोलेट क्रेस को कंपनी का अंतरिम CEO बनाया गया है।

कंपनी के इस फैसले से अलीबाबा, टेनसेंट और टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस समेत 10 बड़ी चीनी कंपनियों के AI प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा।

चीन के AI चिप बाजार के एक-तिहाई हिस्से पर एनवीडिया का कब्जा

एनवीडिया का चीन के AI चिप बाजार में करीब एक-तिहाई हिस्सा है। यानी हर 3 में से 1 चिप इसी कंपनी की बिकती है। 2026 की पहली छमाही के आंकड़ों के मुताबिक, चीन में इस्तेमाल होने वाली AI चिप्स में एनवीडिया की हिस्सेदारी करीब 34% थी। इससे पहले 2025 में 55% हिस्सेदारी थी।

पिछली तिमाही में ₹22.43 करोड़ के चिप बेचे थे

क्रेस ने बताया कि 25 अक्टूबर को खत्म हुई पिछली तिमाही में कंपनी ने चीन को करीब 22.43 हजार करोड़ रुपए (2.4 बिलियन डॉलर) के AI डेटा सेंटर चिप्स बेचे थे, लेकिन अब आगे सप्लाई भेजने की कोई योजना नहीं है। इस फैसले से अमेरिका और चीन के बीच हुए विशेष चिप समझौते के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

कंपनी ने सप्लाई रोकने की वजह नहीं बताई

कोलेट क्रेस ने यह साफ नहीं किया है कि एनवीडिया ने इन चिप्स की सप्लाई क्यों रोकी है और क्या यह रोक हमेशा के लिए रहेगी।

बता दें कि कंपनी की ‘हॉपर सीरीज’ में H200 जैसे बेहद ताकतवर चिप शामिल हैं। इनका इस्तेमाल बड़े AI सिस्टम (जैसे चैटबॉट्स) को तैयार करने और चलाने के लिए किया जाता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *