इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बुधवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 97 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 48.3 ओवर में 328 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की जीत के हीरो ओपनर बेन डकेट रहे। उन्होंने 115 गेंदों पर 133 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां और 2026 चौथा शतक था। गेंदबाजी में सनी बेकर ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। लियाम डॉसन को 3 विकेट मिले।
कैमरून ग्रीन चोटिल, कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतरे
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कैमरून ग्रीन को गस एटकिंसन की तेज बाउंसर हेलमेट पर लगी। चोट के बाद उनके होंठ से खून निकलने लगा और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
कन्कशन नियमों के तहत उनकी जगह ओलिवर पीक को टीम में शामिल किया गया। पीक ने 5 रन बनाए और बेकर की गेंद पर आउट हुए।