PM मोदी की मंत्रियों के साथ 3.5 घंटे बैठक:कामकाज का रिव्यू किया; 11 मंत्रालयों के सचिवों ने प्रेजेंटेशन दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रीपरिषद की बैठक हुई। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री शामिल हुए।

PTI के मुताबिक, गृह और वित्त मंत्रालय समेत 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने इन मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में गरीबी कम करने के लिए सरकार की योजनाओं की तारीफ की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि सरकारी योजनाएं कितनी आगे बढ़ी हैं और जोर दिया कि इनका फायदा हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *