बॉम्बे हाईकोर्ट की BMC को फटकार:VIP के लिए सड़कें चमकाईं, जनता को यह सुविधा क्यों नहीं; ब्रिटिश प्रिंस के दौरे पर हुई थी सफाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई को लेकर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई।

कोर्ट ने कहा कि VIP के आने पर ही सड़कें सुधारी जाती हैं, शहर को साफ-सुथरा किया जाता है। फिर आम लोगों (मुंबईकर) को सुविधा क्यों नहीं मिलती?

कोर्ट ने कहा कि खास मेहमानों के आने पर 2 दिन सफाई का दिखावा करने के बजाय शहर को हमेशा साफ रखना चाहिए।

दरअसल, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन के मुंबई दौरे से पहले शहर की सड़कों की सफाई कराई गई थी। दोनों 16 नवंबर को मुंबई पहुंचे थे। 17 नवंबर को वे अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने गली क्रिकेट खेला, जबकि प्रिंस विलियम इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते हुए भी नजर आए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *