₹22,000 करोड़ के घाटे में एअर इंडिया:चंद्रशेखरन और नोएल टाटा ने हेडक्वार्टर का दौरा किया; खर्च घटाने पर बोर्ड मीटिंग आज

वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22,000 करोड़ से ज्यादा के घाटे के बाद वित्तीय संकट से जूझ रही एअर इंडिया को टाटा ग्रुप संभालने में जुट गया है।

गुरुवार को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा समेत टॉप अधिकारियों ने एयरलाइन के गुरुग्राम ऑफिस जाकर कामकाज का जायजा लिया।

अब शुक्रवार (20 नवंबर) को कंपनी की बोर्ड मीटिंग है, जिसमें फिजूलखर्ची रोकने और घाटा कम करने पर बड़ा फैसला हो सकता है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, गुरुवार को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के हेडक्वार्टर पहुंचे। उनके साथ बोर्ड के तीन अन्य सदस्य (हरीश मनवानी, अनीता जॉर्ज और सौरभ अग्रवाल) भी थे, जबकि वेणु श्रीनिवासन नहीं आए।

इस दौरान उन्होंने एयरलाइन की ट्रेनिंग एकेडमी और कंट्रोल सेंटर का जायजा लिया। वहीं, एअर इंडिया के CEO तेवोल्डे गेब्रेमरियम ने उन्हें कंपनी के मौजूदा कामकाज और आगे के प्लान की पूरी जानकारी दी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *