बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है।
अनिल कपूर ने बताया की इस दौरान दोनों ने कला, संस्कृति, सिनेमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा और आर्किटेक्चर जैसे विषयों पर बात की। एक्टर ने राष्ट्रपति मैक्रों के ऑफिस में मौजूद नेपोलियन के दौर की ऐतिहासिक कलाकृतियां भी देखीं।
अनिल कपूर ने पेरिस में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैक्रों का आभार जताया और उन्हें दोबारा भारत आने का न्योता भी दिया।