मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

2019 में देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी रही स्पाइसजेट के पास सिर्फ 13 विमान बचे हैं, जिनमें 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है।

इस साल अगस्त और सितंबर में स्पाइसजेट की हर पांच में से एक उड़ान कैंसिल हुई। पिछले 9 महीने में कंपनी का मार्केट शेयर 3.9% से घटकर 0.6% हो गया है।

लगातार फ्लाइट कैंसिल होने, देरी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, यानी DGCA ने स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया है। 17 नवंबर को जारी नोटिस का जवाब 7 दिन में मांगा गया है।

कंपनी पर 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को पेमेंट नहीं कर पाने के कारण कई विमान हटाए गए हैं या ग्राउंडेड हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *