रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 21 दिन में ₹1,755.60 करोड़ कमा लिए हैं। इसके साथ ही उसने ज्यादा कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को भारत में 15,700 शोज से ₹9.60 करोड़ कमाए। इसमें हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कलेक्शन हुआ। हिंदी में ₹6.75 करोड़, मलयालम में ₹1.10 करोड़, कन्नड़ में ₹75 लाख, तमिल में ₹70 लाख और तेलुगु में ₹30 लाख का नेट कलेक्शन हुआ।
बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन के बाद फिल्म की भारत में कुल कमाई ₹982.55 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,173.60 करोड़ हो गया है।
विदेशों में फिल्म ने 21वें दिन ₹6 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹582 करोड़ पहुंच गया है।