जेट-एयरवेज के स्टाफ को ₹480 करोड़ ग्रेच्युटी ब्याज समेत मिलेगी:NCLAT का आदेश PF भी देना होगा, 2 हफ्ते में खाते में आएगा पैसा

7 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जेट एयरवेज के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। NCLAT ने आदेश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को 2 हफ्ते के भीतर ब्याज समेत ग्रेच्युटी का पैसा दिया जाए।

कुल ₹480 करोड़ की ग्रेच्युटी सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा, PF का पैसा पीएफ ऑफिस के जरिए उनके खातों में जमा करना होगा।

भुगतान और नियमों को लेकर क्या कहा गया है?

NCLAT के आदेश के मुताबिक, 2 हफ्ते में ब्याज के साथ ग्रेच्युटी का पैसा जारी करना होगा। ग्रेच्युटी की रकम सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में आएगी, जबकि PF का पैसा EPF ऑफिस के जरिए खातों में जमा होगा। अभी पूरे आदेश की डिटेल कॉपी आने का इंतजार है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *