सरकार बोली- नेटफ्लिक्स भारत में पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाए:पहलगाम हमले के बाद बैन किया था; वेबसीरीज लॉन्च होने का विरोध हो रहा था

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करे। न्यूज एजेंसी PTI ने गुरुवार को सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेबसीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के भारत में रिलीज होने की आशंका को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मंत्रालय ने कंपनी से 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में नहीं दिखाया जा सकता।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *