केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।
दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
दोनों सदनों की बैठकों में सरकार परिसीमन-महिला आरक्षण बिल ला सकती है। सरकार के पास बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसद कम हैं।
कल दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। वहीं, शाम 4.30 बजे सत्र की रणनीति को लेकर कांग्रेस की बैठक होगी।