भारत में ₹1000 करोड़+ कमाने वाली ‘रामायण’ दूसरी बॉलीवुड मूवी:23वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,790 करोड़; कल धुरंधर–2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के 23 दिन में भारत में ₹1,000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि, सभी भारतीय फिल्मों की कमाई के मामले में यह चौथे नंबर पर है।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन भारत में ₹8.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹1,000.55 करोड़ हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन के बाद फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,195.10 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,790.10 करोड़ हो गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *