सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर आज दीप जलाया जाएगा। CRPF की 9 यूनिट के करीब 150 जवान मंदिर से लेकर पहाड़ी की चोटी और दरगाह के आसपास तैनात हैं।
दीपस्तंभ के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। आईडी कार्ड की जांच के बाद लोगों को पहाड़ी पर जाने दिया जा रहा है। दीपस्तंभ से करीब 15 मीटर दूर सिकंदर दरगाह है। इसके कारण दीप जलाने को लेकर विवाद चल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन 24 नवंबर को आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके बाद 27 नवंबर को कोर्ट ने दोबारा निर्देश दिया। साथ ही पिछले आदेश की अवहेलना पर तमिलनाडु सरकार और अधिकारियों को फटकार लगाई। कोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को भी निलंबित कर दिया और मंदिर प्रशासन दो पूर्व जजों को सौंप दिया।