शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना डैडी कूल शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने बताया है कि जब वह फिल्मों में आए, तो वह खुद को सुंदर नहीं समझते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करने पर अब वह सहज महसूस नहीं करते, वह 61 के हैं और उन्हें उसी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए।
शाहरुख ने कहा- “मेरी ‘किंग’ फिल्म करने की दो वजह हैं, पहली कि मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था। जब मैं फिल्मों में आया, तो मुझे लगा कि मैं गुड लुकिंग नहीं हूं। फिर जब मुझे हीरो बनने का मौका मिला, तो मैंने इसे बहुत पर्सनली लिया। मैंने सोचा कि जब मुझ जैसा आम सा दिखने वाला इंसान हीरो बन सकता है, तो मैंने सोच लिया कि मुझे हमेशा ही हीरो की तरह हीरो बनना है।’