पूर्व इंग्लिश कप्तान कुक बोले-सूर्यवंशी जैसा टैलेंट कभी नहीं देखा:दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं; टेस्ट में ऐसा ही खेल दिखाने की उम्मीद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वैभव जैसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा है। कुक का मानना है कि वे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं।

कुक के मुताबिक, वैभव की सबसे बड़ी खासियत लगातार बड़े शॉट लगाने की क्षमता है। उन्हें उम्मीद है कि वैभव का यह अंदाज सिर्फ टी-20 तक सीमित नहीं रहेगा और वे टेस्ट व वनडे क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएंगे।

कुक ने शनिवार को गुरुग्राम में PTI से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने भारतीय टीम को मौजूदा दौर की सबसे मजबूत ऑल-फॉर्मेट टीम बताया। साथ ही अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पहुंचने की उम्मीद जताई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *