भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब चौथी बार जीत लिया है। भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराया। भारत के लिए दीपिका ने दो, इशिका ने एक गोल किया।
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले भारत और साउथ कोरिया तीन-तीन बार चैंपियन बने थे। भारत ने 2016, 2023 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी।