न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत पर लगा जुर्माना:स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 35% कटेगा; तय समय में 7 ओवर कम फेंके

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम पर जुर्माना लगा है। ICC ने 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 35% काटने का फैसला किया है।

ICC के मुताबिक, समय की छूट मिलने के बावजूद भारत निर्धारित समय में 7 ओवर कम फेंक पाया। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत हर कम ओवर के लिए खिलाड़ी की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है।

भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से लगाई गई सजा स्वीकार कर ली। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *