भारत वेलिंगटन में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता:न्यूजीलैंड से रात 3.30 बजे से मैच, बुमराह की एक साल बाद वापसी

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा आखिरी चरण में हैं। बुधवार रात 3:30 बजे से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। जसप्रीत बुमराह इस मैच के जरिए टेस्ट क्रिकेट में एक साल बाद वापसी करेंगे।

सीरीज का पहला मैच रात 3:30 बजे से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया 58 साल से नहीं जीत सकी है। उसने 1968 में आखिरी टेस्ट मैच जीता था।

मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली टीम ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने यहां 7 टेस्ट मैच खेले, लेकिन एक में भी जीत नहीं पाई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *