IPL से फिर टकरा सकती है पाकिस्तानी लीग की डेट:18 मार्च से 2 मई तक होगी PSL; 8 टीमों का फॉर्मेट बरकरार

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग की डेट एक बार फिर टकरा सकती हैं। PCB ने गुरुवार को अपनी लीग PSL-12 का शेड्यूल जारी किया।

पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत 18 मार्च से होगी और फाइनल 2 मई को खेला जाएगा। इसी बीच IPL भी शुरू हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अब तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है।

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL-11 ने दिखाया कि यह लीग क्या करने में सक्षम है। उन्होंने रोमांचक मुकाबलों, रिकॉर्ड दर्शकों और रिकॉर्ड प्रसारण आंकड़ों का जिक्र किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *