साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार से डरबन में खेला जाएगा।
तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। वहीं, एनरिक नॉर्त्या 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और तीसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 21 अगस्त को बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान रबाडा चोटिल हो गए थे। उनकी दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उन्होंने आखिरी बार मई में IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए खेला था। इसके बाद से रबाडा ने कोई मैच नहीं खेला है।