टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग डिवीजन के ज्यादातर पदों के लिए वर्क वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सर करना बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के इस डिवीजन में 1.50 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इस बदलाव का सीधा असर अमेरिका के टेक सेक्टर में काम कर रहे हजारों भारतीय प्रोफेशन्लस पर पड़ेगा।
कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के सामने दो रास्ते रखे हैं। अमेरिका छोड़कर किसी दूसरे देश से कंपनी के लिए काम जारी रख सकते हैं, या फिर अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं।कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत नौकरी से निकालने के बजाय ट्रांजिशन के लिए साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2026 का समय दिया है।
कंपनी की स्पॉन्सरशिप से ही मिलते हैं H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड
जब कोई अमेरिकी कंपनी किसी विदेशी कर्मचारी को वहां काम करने के लिए वर्क वीजा दिलवाती है, तो उसे H-1B स्पॉन्सरशिप कहते हैं। वहीं, जब कंपनी उसे अमेरिका में हमेशा के लिए बसने का अधिकार यानी परमानेंट रेजिडेंसी दिलवाने के लिए आवेदन करती है, तो उसे ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप कहा जाता है।