EPS Pension Hike: 12 साल बाद ₹1000 से बढ़कर ₹3000 हो सकती है ईपीएस की रकम, EPFO 19 नवंबर को लगा सकता है मुहर

अगर आप भी ईपीएफओ के सदस्य हैं और भविष्य में मिलने वाली पेंशन को लेकर चिंतित रहते हैं, तो यह खबर आपको राहत दे सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO CBT Meeting 2026) की आगामी 240वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

खास बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल बैठक का वेन्यू गुजरात के गिर से बदलकर नई दिल्ली कर दिया गया है। क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर सुब्रत भौमिक द्वारा 4 नवंबर 2026 को जारी पत्र के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण बैठक 19 नवंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ हेड ऑफिस में आयोजित होगी।

3000 हो सकती है EPS की रकम

इस बैठक के एजेंडे को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यह है कि सरकार कर्मचारियों की न्यूनतम ईपीएस (EPS) पेंशन को मौजूदा ₹1,000 से बढ़ाकर ₹3,000 कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद इस प्रस्ताव पर लगभग सहमति बना ली है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *