EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे, डिएक्टिव खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट होगा

एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए नियमों और सुविधाओं को बहुत आसान बना दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर दो बड़ी सुविधाओं की शुरुआत की पहला- वॉट्सएप सर्विसेज और दूसरा- बंद या डिएक्टिव EPF खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट यानी अपने आप पैसा ट्रांसफर होगा।

सवाल: EPFO ने वॉट्सएप पर कौन-कौन सी नई सर्विसेज शुरू की हैं?

जवाब: EPFO के वेरीफाइड वॉट्सएप नंबर के जरिए अब एम्पलाई प्रोविडेंट फंड (EPF) खाताधारक कई सुविधाएं सीधे अपने मोबाइल पर पा सकेंगे। इसके तहत पीएफ बैलेंस चेक करना, पिछले 5 लेनदेन की जानकारी लेना और पासबुक इंफॉर्मेशन देखना शामिल है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्सनल गाइडेंस और मदद भी वॉट्सएप पर उपलब्ध कराई जाएगी।

सवाल: वॉट्सएप सर्विसेज की शुरुआत का मुख्य मकसद क्या है?

जवाब: श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य दैनिक और नियमित सेवाओं को एक परिचित मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए सुलभ बनाना है। इससे पीएफ खाताधारकों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *