इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया:टी-20 सीरीज सीरीज 3-1 से जीती; मिचेल मार्श का शतक काम नहीं आया

इंग्लैंड ने रविवार को चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने 57 गेंद पर 119 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेनरी क्रॉम्ब ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी ओवर में 12 रन बचाकर टीम को जीत दिलाई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *