अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज का बड़ा धमाका, पहली छमाही में मुनाफा 4 गुना बढ़कर 19891 करोड़ रुपये हुआ

भारत के दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल की लंदन हेडक्वार्टर स्थित कंपनी वेदांता रिसोर्स के मुनाफे में भारी उछाल देखने को मिला है। कंपनी का मुनाफा अप्रैल से सितंबर तक लगभग चार गुना बढ़कर 2139 मिलयन डॉलर यानी लगभग 19891 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी छमाही में कंपनी का मुनाफा 559 मिलियन डॉलर था।

कमाई में यह सुधार अधिक उत्पादन, बेहतर परिचालन प्रदर्शन और कमोडिटी की मजबूत कीमतों के बीच देखने को मिला। कंपनी ने अपने विभिन्न व्यवसायों में उत्पादन क्षमता को बढ़ाना भी जारी रखा।

कंपनी के अनुसार इस वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में उसका राजस्व बढ़कर 12294 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह 9367 मिलियन डॉलर से अधिक था।

कंपनी का कर्ज भी हुआ कम

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में वेदांता रिसोर्सेज ने अपना शुद्ध कर्ज 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर कम कर दिया है, जिससे इसका कुल कर्ज घटकर 8.84 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। बेहतर कमाई और कैश जनरेशन से कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूती मिली है। ग्रुप की लिक्विडिटी स्थिति मजबूत होकर 4.2 अरब डॉलर हो गई, जो FY26 के अंत की तुलना में 25% अधिक है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “यह शानदार प्रदर्शन अधिक उत्पादन मात्रा, बेहतर परिचालन दक्षता, लगातार बढ़ाई जा रही उत्पादन क्षमता और कमोडिटी की ऊंची कीमतों की बदौलत संभव हुआ है।”

वेदांता रिसोर्सेज ने अपने विकास के अगले चरण में निवेश जारी रखा। इस दौरान 600 मिलियन डॉलर का ग्रोथ कैपिटल एक्सपेंडिचर किया गया, जिससे क्षमता विस्तार, ऑपरेशनल इंटीग्रेशन और लंबी अवधि में लागत के मामले में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिली।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *