प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कहा- हम सभी भारतीय विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले हैं। लेकिन ऐसी बातें उनको पसंद नहीं आतीं, जो भारत को भी टुकड़ों में देखते हैं। जो देश की उपलब्धियों पर नाराज फूफा बने घूमते रहते हैं। मैं तो कहूंगा कि ऐसे नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए।
पीएम ने यह बात रविवार को असम के महान गायक भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में कही। प्रोग्राम दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। इस मौके पर पीएम ने उन्हें सच्चा देशभक्त और महान राष्ट्रवादी बताया। असम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तारीफ भी की।
भूपेन हजारिका गायक, कंपोजर, गीतकार, फिल्ममेकर और लेखक थे। उनके गीतों में असम की संस्कृति और आम आदमी की जिंदगी का बातें होती थीं।