इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर:श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया, सिनेथ जयवर्धने और लसिथ कूसपुले की सेंचुरी

इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई है। टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है।

दोहा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 78, कप्तान तिलक वर्मा ने 53 और शाहबाज अहमद ने नाबाद 54 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली।

जवाब में श्रीलंका-A ने 41.3 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सिनेथ जयवर्धने और लसिथ कूसपुले ने पहले विकेट के लिए 129 गेंदों पर 174 रन जोड़े। जयवर्धने ने 70 गेंदों पर 105 और कूसपुले ने 107 गेंदों पर 116 रन बनाए। निशान मदुष्का 58 और कप्तान पवन रत्नायके 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *