इजराइल में आइजनकोट सरकार बनाने के करीब:समर्थन में 7 नए सांसद आए, नेतन्याहू के पुराने साथी साथ छोड़ सकते हैं

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में पड़ती दिख रही है। उन्हें सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष ने ऐसा दांव चला है, जिससे उनकी सरकार के पुराने साथी भी पाला बदल सकते हैं।

पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट ने दक्षिणपंथी नेता एविगडोर लिबरमैन को अपने साथ मिला लिया है। लिबरमैन की पार्टी यिसराइल बेतेनु के पास 7 सांसद हैं।

अब आइजनकोट नेतन्याहू की सरकार में शामिल रही 7 सांसदों वाली यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी भी से बातचीत कर रही है। यह पार्टी अगर आइजनकोट के साथ आती है, तो नेतन्याहू के लिए बहुमत बचाना मुश्किल हो सकता है।

आइजनकोट के साथ फिलहाल 48 सांसद हैं। यूनाइटेड टोरा जूडिज्म के सभी 7 सांसद उनका समर्थन करते हैं, तो यह संख्या 55 हो जाएगी। यानी बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों से वे सिर्फ 6 कदम दूर रह जाएंगे। इसके बाद उन्हें अरब पार्टियों या दूसरे सांसदों का साथ जुटाना होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *