भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना विजन और रोडमैप पेश किया।
भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने वर्चुअल प्रेजेंटेशन के जरिए अहमदाबाद की तैयारियों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित आयोजन स्थलों की जानकारी दी।
26 नवंबर को हुई इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। IOA अध्यक्ष पीटी उषा, CEO रघुराम अय्यर और IOA एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन पीवी सिंधु शामिल हुईं। भारत की ओर से IOC सदस्य नीता अंबानी भी मौजूद रहीं।